पुलिस के हत्थे चढ़े दो शराब तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू में बंद पड़ी शराब की दुकानों के चलते शराब तस्कर आये दिन पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं आज भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान आर्मी गेट के पास एक युवक शराब की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस ने स्कूटी संख्या यूके 04एस-5661 को जांच के लिए रोका तो उसमें से 66 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर रिंकु पुत्र रामगोपाल निवासी वार्ड नंबर 12, राजपुरा पड़ाव को गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर काठगोदाम थाना पुलिस ने भी गश्त के दौरान बेड़ीखत्ता मोड के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम महेश चन्द्र पुत्र बिशन राम निवासी निकट कमेटी रोला मित्रपुरम दमुवाढूंगा बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440