समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस इन दिनों नशे के कारोबार व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर दिन प्रतिदिन अपना शिकंजा कसती नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे नशे मुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस को आए दिन सफलता प्राप्त हो रही है। इसी अभियान के अर्न्तगत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
जवाहर नगर चौकी पुलिस के अनुसार टीम जब रात्रि गश्त के पर थी इसी दौरान फॉरेस्ट कंपाउंड के पास संदिग्धावस्था में एक युवक खड़ा नजर आया जो पुलिस को सकपका गया, शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 56 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम आरिश हुसैन पुत्र शाकिर हुसैन निवासी लाईन नंबर 7 आजाद नगर बताया।
वहीं राजपुरा चौकी पुलिस ने भी रात्रि गश्त के दौरान पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जनक पुत्र तिलकधारी निवासी जवाहर नगर बताया। पुलिस इन तस्करों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



