समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान लाइन नंबर 17 में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1790 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सट्टा एजेंट ने अपना नाम फिरोज पुत्र हुसैन साह निवासी लाइन नंबर 17 बताया है।
वहीं राजपुरा चौकी पुलिस ने भी मुक्तिधाम के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक एजेंट को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को 2110 रूपये नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। एजेंट ने अपना नाम रवि सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नं 12 गली नं 3, राजपुरा बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये एजेंट लंबे समय से इस कारोबार को अंजाम दे रहे थे। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










