उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 5 बजे से 6ः30 बजे के बीच दो झटके, राहत की बात-कहीं नुकसान नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

यह भी पढ़ें -   चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना त्वचा और ज्योतिष के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर एक बार फिर धरती हिली। इस बार भूकंप की तीव्रता थोड़ी ज्यादा 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई, जबकि गहराई पहले की तरह 10 किलोमीटर ही रही।

हालांकि राहत की बात यह है कि इन दोनों झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदमः उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और विदेश रोजगार के अवसर

इसी बीच, देश के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिंगोली (महाराष्ट्र) में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर 4.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया, जो उत्तराखंड के मुकाबले अधिक तीव्र था।

वहीं तुएनसांग (नागालैंड) में सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2.7 मैग्नीट्यूड रही। यह इलाका म्यांमार सीमा के पास है, जहां इससे पहले सुबह 3.40 बजे 3.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440