समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई स्कूटी भी बरामद की। दोनों को कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
ज्ञात हो कि अमृताश्रम, बिठौरिया नंबर एक निवासी युगल किशोर पांडे ने बीती 5 मई को स्कूटी संख्या यूके 04एडी-2021 अपनी दुकान के आगे खड़ी कर दी थी। जब वह कुछ देर बाद दुकान से बाहर आया तो स्कूटी वहां से गायब थी। उसने स्कूटी के बारे में आस-पास के लोगों से पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उसने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई प्रारम्भ कर दी। मुखानी थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर हैड़ाखान मंदिर, कठघरिया के पास से दो चोरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी गई स्कूटी बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम इन्दर पाल उर्फ गुडडू पुत्र दिवान पाल हाल निवासी गणपति विहार, मुखानी व मूल निवासी रामनगर तथा थान सिंह अधिकारी उर्फ गुंठी पुत्र स्व. अमर सिंह अधिकारी निवासी पनियाली कटघरिया बताये हैं। पुलिस के अनुसार दोनों स्कूटी की नंबर प्लेट निकाल कर उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने चोरों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई धरम सिंह, कांस्टेबल राजेश, नरेंद्र राणा शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










