लड़की से करते थे दो युवक प्यार, रास्ते से हटाने को एक ने दूसरे को चाकू से गोदकर की हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दो युवक एक लड़की से प्यार करते थे। इसी के चलते एक ने दूसरे को अपने प्यार के रास्ते से हटाने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने स्वयं ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में विकास पर वन नियमों का ब्रेक, राज्य ने केंद्र से मांगी राहत

जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी स्वयं ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह और एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं हत्यारोपी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440