चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को धर दबोचा, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही चोरों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के पास से आला नकब, प्लास, चाबी का गुच्छा समेत अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, बीते शनिवार को मंगल पड़ाव चौकी पुलिस रात में क्षेत्र में गश्त में थी। तभी रामपुर रोड गली नंबर एक में खंडहरनुमा मकान में आहट होने पर देखा तो वहां दो युवक संदिग्धावस्था में दिखे। जो किसी दुकान के ताले तोड़ने की योजना बना रहे थे। इस पर दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से आला नकब, प्लास, चाबी का गुच्छा व पेचकस, टार्च बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल आर्या व मुकेश आर्या पुत्र स्व. सुन्दर लाल आर्या निवासी गली नंबर 1 रामपुर रोड बताये हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440