UKPSC : कनिष्ठ सहायक परीक्षा में प्रश्न क्रमांक समान होने पर उठे सवाल, आयोग ने बताया -पूर्णतः भ्रामक, निराधार व असत्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार/देहरादून। बीते रविवार को हुई ‘कनिष्ठ सहायक परीक्षा- 2022 के पेपर सेट पर बेरोजगार संघ के आरोपों का लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने खंडन किया है। सचिव ने कहा कि परीक्षा के उपरान्त् विभिन्न माध्यमों से प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर प्रसारित हो रही सूचनाएं पूर्णतः भ्रामक, निराधार व असत्य हैं।

आयोग की ओर से जारी बयान हमें कहा गया कि इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्नपत्रों की सभी सीरीज में प्रश्नों का क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुई है। संपूर्ण प्रदेश में परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण व निर्विघ्न ढंग से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर आयोग को परीक्षा संबंधी अनियमितता अथवा नकल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने प्रसारित हो रही सूचनाओं का किया खंडन

“कनिष्ठ सहायक परीक्षा- 2022 वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा दिनांक 05 मार्च, 2023 (रविवार) को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के 13 जनपदों में कुल 412 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 1,45,239 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,14,052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल उपस्थिति 78.50ः रही।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रश्नगत परीक्षा में सामान्य ज्ञान ध् सामान्य अध्ययन और सामान्य हिन्दी के एकल प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न एवं समयावधि 2 घंटे थी। परीक्षा समाप्ति के उपरान्त आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि उक्त प्रश्नपत्र के सभी सीरीज यथा ।, ठ, ब्, क् में प्रश्नों का क्रमांक भिन्न-भिन्न न होकर एक समान था। प्रश्नों के क्रम की जानकारी परीक्षा सकुशल समाप्ति के उपरान्त प्राप्त हुई है।

अतः इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्नपत्रों की सभी सीरीज में प्रश्नों का क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुई है। संपूर्ण प्रदेश में परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण व निर्विघ्न ढंग से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर आयोग को परीक्षा संबंधी अनियमितता अथवा नकल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा के उपरान्त् विभिन्न माध्यमों से प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर प्रसारित हो रही सूचनाएं पूर्णतः भ्रामक, निराधार व असत्य हैं।

बेरोजगार संघ ने क्या कहा

पांच मार्च 2023 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संपन्न करवाई गई कनिष्ठ सहायक परीक्षा पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने जमकर आरोप लगाया। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार एक परीक्षा के अलग-अलग पेपर सेट होने के बावजूदभी प्रश्न नम्बर 01 से लेकर 100 तक के प्रश्न समान क्रम में थे साथ ही उन्हीं प्रश्नों के उत्तरों की श्रृंखला भी 01 से लेकर 100 तक समान थी। जिससे कि यह अनुमान लगाया जा सकता है कि किई विशेष व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्रकार की निति अपनाई गई। साथ ही कई जगहों पर सील टूटे होने के साक्ष्य भी मिले हैं। एवं कई अभ्यर्थियों के पेपर में सील तक नहीं थी। साथ ही एक अभ्यर्थी ने फोन करके सूचना दी की उसके आगे वाली सीट पर बैठे अभ्यर्थी की ओएमआर की छायाप्रति भी गायब थी। साथ ही कई अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक तथा उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग अलग थे जो कि हमेशा समान होते हैं। उत्तराखंड बेरोजगार संघ का कहना है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव और समस्त स्टाफ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा चाहिए जो एक भी परीक्षा पारदर्शी रुप से नहीं करा पाए। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए जो जांच करवाने की बजाय आभार रैलियों में स्कूल के बच्चों को भीड़ का हिस्सा बना रहे हैं। इस दौरान बॉबी पंवार, नितिन दत्त, रमेश चैहान, सुशील कैंतुरा, हिमांशु, सचिन खन्ना, ऋतु परी, मिनाक्षी चैहान, संदीप कंडारी, अमन चैहान, अनिल, नवीन, आयुष राणा, संदीप चैहान आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

UKPSC: Questions raised on the question number being the same in the Junior Assistant Examination, the commission said – completely misleading, baseless and untrue

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440