समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के डहरिया क्षेत्र में एक नव निर्मित मकान के निर्माण कार्य को एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से ढहा दिया गया। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी न्यू फ्रैंडस कालोनी डहरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने करायल छड़ायल में प्लाट लिया हुआ था। अब वह प्लाट की नींव डालकर उसमें मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। तहरीर में उसका आरोप है कि 14 अप्रैल को छड़ायल सुयाल निवासी मोहित कांडपाल पुत्र जगदीश कांडपाल वहां पर आया और उसने निर्माण कार्य को जेसीबी से ढहा दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। इधर पीड़ित द्वारा शिकायती तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















