राज्य में बेरोजगार युवा को स्वरोजगार या अन्य माध्यमों से रोजगार के साथ जोड़ा जायेगा: धामी

खबर शेयर करें


समाचार सच, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की, उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग में जलाभिषेक किया। साथ ही नवग्रह मंदिर में भी दर्शन किए। उनका कहना था चारधाम यात्रा शुरू कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार ने तमाम विधिक पहलुओं के अध्ययन के बाद सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी वापस लेने का निर्णय लिया है। यात्रा जल्द शुरू करने के लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में मौत को मात! गंगनहर में 1 किमी तक बहती रही बुजुर्ग महिला, युवक की सतर्कता से बची जान

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकारी पदों को भरने का अभियान शुरू किया है। लगातार विज्ञप्तियों को जारी किया जा रहा है। हर बेरोजगार युवा को स्वरोजगार से या अन्य माध्यमों से रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि युवा निराश ना हों, धामी सरकार उनकी हर अपेक्षा व आकांक्षा को पूरा करने को हर मुमकिन कोशिश करेगी। सीएम ने कहा कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में बढ़ती भूस्खलन की घटनाएं चिंताजनक हैं। सरकार जहां जरूरत होगी ट्रीटमेंट शुरू करेगी और भूगर्भीय सर्वेक्षण कराएगी। पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भूगर्भीय सर्वे किया जा रहा है। यहां से सीएम देहरादून लौट गए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड… अमेजन गोदाम में आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440