हल्द्वानी के गौजाजाली के पास नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस जुटी शिनाख्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के गौजाजाली के पास नहर में सोमवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त ना होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया।

एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि सोमवार सुबह जानकारी मिली की गौजाजाली दक्षिण की ओर नहर में एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी मंडी गुलाब सिंह कांबोजए कांस्टेबल दीवान नाथ के तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। आस पास के लोगों से पूछताछ में शव के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। तलाशी लेने पर भी शव की शिनाख्त संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440