हल्द्वानी में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

Unidentified dead body found in Haldwani stirred up, police engaged in investigation

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक खाली प्लाट में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपको बता दें कि मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालडांट बाइपास रोड, मुकुल विहार, नैनीताल बैंक के सामने पर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही प्रथम दृश्य हत्या कर फैंके जाने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी रमेश बोरा जी का कहना है कि पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

मृतक के आंख के ऊपर चोट का निशान है और शरीर का कुछ हिस्सा नीला पड़ा हुआ है लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम होगा इधर पुलिस का यह भी कहना है कि कई घंटे तक प्रयास करने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसे पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440