केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट काठगोदाम इंटर कालेज में बनाये गये आपदा राहत कैंप में पहुंचे, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दिया मदद का भरोसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम के कलसिया नाले से पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने काठगोदाम इंटर कॉलेज में बनाये गये आपदा राहत कैंप में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा की सरकार आपदा से संबंधित सारी तैयारियां कर रही है और 8 अगस्त को आए भीषण बरसात के बाद कलसिया नाले ने भारी नुकसान किया है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के मदद को तत्पर है और अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440