समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने आंगन में खड़ा चंदन का पेड़ काटने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में वर्तमान में श्यामा अपार्टमेंट में रह रही सौम्या जोशी ने कहा है कि उनके चीनपुर स्थित मकान के आंगन में खड़े चंदन के पेड़ को बीती 16 अक्टूबर की रात अज्ञात तस्कर काट कर ले गये। उसका कहना है कि क्षेत्र से पूर्व में भी कई चंदन के पेड़ काटे गये हैं। महिला ने किराएदार देवेंद्र सिंह पुत्र नन्हू सिंह पर पेड़ काटने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












