समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम में अक्सर थोड़ी सी लापरवाही से बुखार आ जाता है। अगर सावधानी न रखी जाये तो यह बुखार कई बार गंभीर बीमारी का भी रूप ले लेता है। यहाँ हम आपको बताते है कि आप इन आयुर्वेदिक चीजो से किसी भी प्रकार से कैसे बच सकते है।
- मुनक्का – 7 बीज निकले मुनक्का, कालीमिर्च के 7 दाने, 7 बादाम, 7 छोटी इलायची, 5 ग्राम कासनी व 5 ग्राम सौंफ को पीसकर 100 मिलीलीटर पानी में डालकर 1 चम्मच खांड़ मिलाकर सुबह और शाम पीने से ही कई प्रकार के बुखार में लाभ होता है।
- तुलसी – 25 ग्राम तुलसी के ताजे पत्ते और 1 ग्राम कालीमिर्च को पानी में पीसकर छोटी-छोटी गोलिया बनाकर छाया में सुखा लें। यह 1-1 गोली पानी से सुबह और शाम सेवन करने से हर प्रकार का बुखार मिट जाता है।
- इलायची – इलायची के दाने, बेल और विषखपरा को दूध और पानी में मिलाकर तब तक उबाले जब तक कि केवल दूध शेष न रह जाए। ठंड़ा होने पर इसे छानकर पीने से सभी प्रकार के ज्वर दूर हो जाते हैं।
- फिटकरी – 1 ग्राम भूनी फिटकरी को 2 ग्राम खांड़ में मिलाकर सुबह और शाम पानी के साथ लेने से किसी भी तरह का बुखार ठीक हो जाता है।
- पीपल – 5 ग्राम छोटी पीपल, 5 ग्राम करौंजी, 5 ग्राम चिरायता और 5 ग्राम गेरू को एकसाथ कूटकर छान लें। फिर इसमें 20 ग्राम भूनी फिटकरी मिलाकर कीकर के गोंद के पानी से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रख लें। यह 1-1 गोली सुबह और शाम पानी से लेने से हर तरह के बुखार में लाभ होता है। 20 ग्राम छोटी पीपल को पीसकर और छानकर 1-1 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम शहद में मिलाकर चाटने से हर प्रकार का बुखार, खांसी और दमा ठीक हो जाता है।
- मेथी – 10 ग्राम मेथी, 10 ग्राम मीठी सुरंजन, 10 ग्राम सौंठ और 10 ग्राम असगंध को 5 ग्राम काला नमक के साथ कूटकर छान लें। यह चूर्ण सुबह और शाम भोजन करने के बाद गर्म पानी से लेने से हर तरह का बुखार ठीक हो जाता है। 7. खाकसीर (खूबकला) – 60 ग्राम खूबकला को मोटा-मोटा पीसकर रख लें। फिर इसे 6 ग्राम की मात्रा में 125 मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर छानकर सुबह और शाम पीने से हर प्रकार के बुखार में लाभ होता है। 8. सतचिरायता – 1 ग्राम सतचिरायता को सुबह और शाम पानी के साथ सेवन करने से हर प्रकार का बुखार मिट जाता है। 9. करंजुआ – 10 ग्राम करंजुआ के बीज की गिरी और 10 ग्राम ढाक के बीजों की गिरी को एकसाथ पानी में पीसकर छाया में सुखाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रख दें। इस गोली को सुबह और शाम पानी के साथ सेवन करने से हर प्रकार का बुखार दूर हो जाता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


