उत्तराखण्डः 50 रुपये के लालच में 10 साल की बच्ची की जान जोखिम में, दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां कोतवाली कैंट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शास्त्री नगर डाकरा में रहने वाली एक महिला ने महज 50 रुपये का लालच देकर पड़ोस की 10 वर्षीय बच्ची को अपने घर बुलाया और उसे दूसरी मंजिल पर लगे सोलर पैनल की सफाई पर भेज दिया। सफाई करते समय बच्ची का पैर फिसल गया और वह करीब 25 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गिरते समय बच्ची पड़ोसी के गेट पर लगे नुकीले लोहे के ग्रिल पर जा अटकी, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया और वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज शुरू करने से पहले चार लाख रुपये जमा कराने की मांग की गई। गरीब परिवार रकम की व्यवस्था नहीं कर सका, जिसके बाद बच्ची को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के ठोड़ी से होठों तक गहरा घाव है, जबड़ा टूट चुका है और लगभग 35 टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और स्थिति सामान्य होने पर सर्जरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

घटना के समय बच्ची के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि संबंधित महिला पहले भी 10-20 रुपये का लालच देकर उसकी बेटी से घरेलू काम करवाती रही है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कैंट पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बाल श्रम और लापरवाही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440