उत्तराखण्डः 80 मीटर गहरी खाई में गिरी बुलेरो, 27 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार तड़के एक मैक्स बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में वाहन सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्यालव से बड़कोट की ओर आते समय नगाणगांव से करीब 1 किलोमीटर पहले हुआ। वाहन कैसे अनियंत्रित हुआ, इसका कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा है कि अंधेरे और खराब सड़क के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तब तक 27 वर्षीय युवक संतोष पुत्र हयात सिंह, निवासी स्यालव गांव की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

थाना प्रभारी दीपक कठैत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लगातार बढ़ते सड़क हादसे राज्य में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। खराब सड़कों, लापरवाह ड्राइविंग और पर्याप्त रोशनी की कमी जैसे मुद्दे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440