उत्तराखण्डः ड्यूटी ज्वॉइन करने के कुछ दिन बाद ही हेड कांस्टेबल का शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के शांत कुमाऊं क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अल्मोड़ा नगर के लिंक रोड थपलिया में बच्चों ने एक हेड कांस्टेबल का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हाल ही में उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा स्थानांतरित हुए हेड कांस्टेबल अनिल रावत (निवासी ग्राम मेहनार बुंगा, बागेश्वर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे खेलते हुए एक मकान के पीछे की गली में पहुंचे, जहां उन्होंने अनिल रावत को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। तुरंत स्थानीय लोगों को खबर दी गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की, तो कांस्टेबल मृत पाए गए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

अनिल रावत वर्ष 2007 बैच के अनुभवी पुलिसकर्मी थे और महज 23 अप्रैल को ही अल्मोड़ा में नई तैनाती मिली थी। उनकी मौत ने पुलिस महकमे को भी चौंका दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
रहस्यमयी हालातों में हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कृ क्या यह हादसा था या कुछ और? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440