उत्तराखंड: भंडारे में जा रही बच्ची से बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां नाबालिग से बलात्कार के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लक्सर क्षेत्र के थाना खानपुर में 14 फरवरी की शाम को एक 7 वर्ष की लड़की गांव के मंदिर में भण्डारे में जा रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रह्लादपुर लक्सर निवासी जसवीर उर्फ जॉनी बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के पास गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपित ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर खेत के पास से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और थाना खानपुर ले आये तथा घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

थानाध्यक्ष खानपुर ने तहरीर के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपित जसवीर उर्फ जॉनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

Big news: Attempt to rape a girl going to Bhandara, accused arrested

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440