प्रदेश में 1238 केंद्रों पर होगी उत्तराखण्ड बोर्ड की परीक्षाएं, जल्द ही परीक्षाओं की तिथि होगी घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 2024 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को यहां उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद व जिलों की समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक माध्यमिक शिक्षा देहरादून के सभागार में बोर्ड सभापति सीमा जौनसारी और सचिव डॉ. नीता तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए 47 एकल और 1181 मिश्रित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1228 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का गठन कर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार 25 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं। Uttarakhand Board Exams

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला शक्ति का सम्मान: दिव्य ज्योति संस्था ने आयोजित किया विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह

बैठक में बताया गया कि हाईस्कूल में एक लाख 15 हजार 606 और इंटरमीडिएट में 94 हजार 748 बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। दोनों कक्षाओं में छात्राओं की कुल संख्या 210354 है। केंद्रों में बेहतर व्यवस्था को समस्त सीईओ को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं 159 केंद्र संवेदनशील और छह केंद्र अतिसंवेदनशील के दायरे में रखे गए हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीईओ को दी गई है। बताया कि शीघ्र ही बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित की जाएगी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हरिद्वार में सबसे अधिक 45232 और चम्पावत में सबसे कम 5392 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। नैनीताल जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 17960 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऊधमसिंह नगर में 37127 बच्चे परीक्षा देंगे। बोर्ड के मुताबिक सबसे अधिक टिहरी में 139 केंद्र चम्पावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नैनीताल जिले में सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 34 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील के दायरे में रखा गया है। हरिद्वार में पांच केंद्र अतिसंवेदनशील और 16 केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Uttarakhand Board examinations will be held at 1238 centers in the state, the date of examinations will be announced soon.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440