उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक, मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन राम दास का आज निधन हो गया। लंबे समय से चंदन राम दास बीमार चल रहे थे। आज सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। उनके निधन के बाद प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   २० फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

राजनीतिक सफर
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के नेता रहे चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू हुआ था. हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था। वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे. इससे पहले 2006 में बीजेपी ज्वाइन की थी। तब भगत सिंह कोश्यारी बीजेपी सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें -   खनन माफियाओं का हमला: वन टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी

इसके बाद 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद से वो लगातार चार बार विधायक रहे। चंदन राम दास 2007, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज कर विधायक बने थे। बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण को बागेश्वर विधानसभा सीट पर हराया था। तब उन्होंने 14,567 के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 33,792 और प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 19,225 वोट मिले थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440