उत्तराखंड में इस तारीख तक हो सकती तेज हवा के साथ हल्की बारिश….

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में 28 मई तक बादल छाए रहने की घोषणा मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक हल्की बारिश हो सकती है। यह संभावना जताई जा रही है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 30 मई तक तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई के आसपास अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। 30 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाएं चल सकती हैं. कुमाऊं क्षेत्र के मैदानी इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र में बीते शुक्रवार को मौसम बदल गया। केदारनाथ में रुक-रुककर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते पैदल ट्रैक को खोलने का कार्य भी आज दिनभर प्रभावित रहा। (साभार: 18 न्यूज़)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

One thought on “उत्तराखंड में इस तारीख तक हो सकती तेज हवा के साथ हल्की बारिश….”