उत्तराखण्डः पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्राम पंचायत जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) में दोपहर करीब 12 बजे नितिन नेगी और उसके बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी (35) के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नितिन ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे श्रीकांत लहूलुहान हो गया। घटना के बाद नितिन ने श्रीकांत को छत से चौक पर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद सबसे छोटे भाई अंकित नेगी ने घायल श्रीकांत को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि आरोपी नितिन गांव में ही रहता है।

यह भी पढ़ें -   CM की महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित

घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। मृतक श्रीकांत के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीं, तीनों भाइयों के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने गांव और जिला अस्पताल में साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440