उत्तराखण्डः आर्मी कैंटीन के स्टोर में आग से हड़कंप, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) क्षेत्र में औली रोड स्थित आर्मी कैंप के भीतर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैंप के एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे कैंप परिसर में धुएं का गुबार फैल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही सेना की फायर ब्रिगेड, आर्मी के जवानों के साथ आईटीबीपी और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आर्मी के लगभग 100 जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

आग कैंटीन से जुड़े स्टोर में लगी थी, जहां पुराना और उपयोग में न आने वाला सामान रखा हुआ था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्टोर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के क्षेत्र में आसमान तक काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे माहौल भयावह हो गया।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्योतिर्मठ कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे आर्मी कैंप के स्टोर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440