समाचार सच, हरिद्वार। वीडियो बनवाने के चक्कर में गंग नहर में गाजियाबाद का छात्र डूब गया। सर्च अभियान में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें, सुरागगाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल ने पुल से छलांग लगाई। दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं।
आयुष ने जैसे ही गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगेमायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सकापुलिस के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके।
इसमें आयुष पटवाल (17) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद ने पुल से छलांग लगाई।दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। दोस्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के लिए तैयार हो गए। आयुष ने जैसे ही गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे। नदी में कुछ दूरी तक वह तैरता दिखा, लेकिन इसी बीच वह डूब गया।वीडियो बना रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो राहगीर भी पहुंचे।
उनकी सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैैंथोला, मायापुर चैकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई पहुंचे। जल पुलिस को बुलाने के बाद सर्च अभियान चलाए। देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। आयुष एनडीए में भर्ती के लिए देहरादून में रहकर तैयारी कर रहा था। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।
Uttarakhand: Had to make video heavy, student of Ghaziabad drowned in Ganga canal, watch full video


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



