उत्तराखंड पंचायत चुनावः दूसरे चरण में आज 21 लाख मतदाता कर रहे अपने अधिकार का प्रयोग, हर बूथ पर दिखा लोकतंत्र का उत्सव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से पूरे उत्साह के साथ जारी है। कुल 40 विकासखंडों में वोटिंग हो रही है, जहां 21 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव प्रचार शनिवार शाम को थम गया था, जिसके बाद आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।

इस चरण में प्रदेशभर से 14,761 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। ग्राम प्रधान के 2,726 पदों के लिए 7,833 प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सदस्य के 933 पदों पर 1,998 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,225 पदों पर 4,214 और जिला पंचायत के 14 पदों पर 716 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

नैनीताल जिले में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से हो रहा है। हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर और कोटाबाग विकासखंडों के 522 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुरपाताल में अपना मत देने के पश्चात बूथ के बाहर आते 85 वर्षाय दिवान राम, बहादुर सिंह सतवाल आयु-95, सिलचंद खोलिया आयु- 82 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

चमोली जिले में 106 वर्षीय दादी बनीं लोकतंत्र की मिसाल
चमोली जनपद के दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखंडों में कुल 411 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। यहां 1.80 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। ऐरोली गांव की 106 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने बूथ पर पहुंचकर वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अद्भुत जागरूकता दिखाई।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रामनगर में 76 हजार से ज्यादा मतदाता कर रहे मतदान
रामनगर क्षेत्र में 134 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां 76,848 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, जिसमें 20 केंद्र संवेदनशील और 25 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

चंपावत जिले के बाराकोट और चंपावत विकासखंडों में भी वोटिंग जोरों पर
यहां कुल 218 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है।

प्रदेशभर में लोकतंत्र का उत्सव अपने चरम पर है। कहीं 95 वर्षीय बुजुर्ग बूथ पर वोट देने पहुंचे तो कहीं युवाओं ने पहली बार मतदान कर गर्व महसूस किया। प्रशासन की सख्ती और व्यवस्थाएं यह सुनिश्चित कर रही हैं कि हर वोटर बेझिझक अपना मत डाल सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440