उत्तराखंड पुलिस ने किया देश में कीर्तिमान स्थापित, कुमाऊं मण्डल के बनबसा पुलिस थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया, सीएम ने दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल के अन्तर्गत आने वाले चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस थाने (police station) को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान मिला है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) द्वारा चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वाेत्तम 3 पुलिस स्टेशनों में शामिल किया गया है। पुलिस स्टेशन के SHO को 20 जनवरी को आयोजित होने वाले DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस में माननीय गृहमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (Director General of Police Ashok Kumar) ने वनबसा थाने के साथ ही चंपावत जिला पुलिस को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल: सीएम धामी
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुने जाने पर सीएम धामी ने पुलिस थानों की रेंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने हाल ही में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के दौरान इस रेंकिंग को जारी किया था।

सम्मान से देश में उत्तराखण्ड का नाम हुआ रोशन: आईजी डॉ0 भरणे
प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुने जाने पर कुमाऊं परिक्षेत्र आईजी डॉ0 नीलेश आनंद भरणे (Kumaon Zone IG Dr. Nilesh Anand Bharne) ने बधाई देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री को समर्पित किया। वहीं उन्होंने इसके लिए पुलिस महकमे को बधाई दी है। आज गुरूवार को आईजी डॉ0 भरणे ने अपने कार्यालय हल्द्वानी में चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, वनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जंगवाण, उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से देश में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440