समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। यहां जगजीतपुर क्षेत्र में पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के चर्चित नेता अमरदीप चौधरी को घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि किसी करीबी ने ही अमरदीप को गोली मारी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
आपको बता दें, प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) अमरदीप चौधरी की उसी के साझेदार और उसके दो बेटों ने गोली मारकर (by shooting) हत्याकर दी। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा (Gun) सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की गई लेकिन गोली छूकर निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है। और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था। भाजयुमो (BJYM) जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चैधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रविवार रात करीब 11ः30 बजे जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे।
यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंक दिया। लहूलुहान हालत में अमरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Uttarakhand: Property dealer and youth leader gunned down, three absconding


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



