उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष की शुरूआत, सीएम धामी ने साझा की उपलब्धियां और भविष्य का रोडमैप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड आज अपने रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक उत्सव की शुरुआत कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा, उपलब्धियों और आने वाले वर्षों के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की।

सीएम धामी ने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और अब राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए नई दिशा तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में सरकार का फोकस युवाओं, पर्यटन, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर रहेगा।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वहीं 9 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य राज्य स्थापना दिवस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

सीएम धामी ने बताया कि विशेष सत्र में प्रदेश के विकास पर चर्चा होगी और राज्य के अगले 25 वर्षों का विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पक्ष-विपक्ष मिलकर ऐसा विज़न तय करेंगे जिससे उत्तराखंड को “आदर्श और श्रेष्ठ राज्य” के रूप में विकसित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों हमारे लिए प्रेरक हैं। उनके सान्निध्य से पूरे राज्य का उत्साह और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440