उत्तराखंडः नौ दिनों से लापता युवक का शव जंगल में इस हालत में मिला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूएस नगर/काशीपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। वह पिछले नौ दिनों से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आस-पास के लोगों को जंगल में एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना जगतपुर के ग्राम प्रधान रिंकू ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संतोष देवरानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

इस दौरान शव की शिनाख्त जगतपुर निवासी 29 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र दलबीर सिंह के रूप में हुई। मृतक पिछले 8-9 दिन से लापता था। जिसकी ढूंढ खोज उसके परिजन कर रहे थे। मृतक अक्सर जंगल के आसपास ही दिखाई देता था। शव काफी सड़-गल चुका है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर जंगल की ओर ही दिखाई देता था। मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440