समाचार सच, हरिद्वार। दहेज में इनोवा क्रिस्ट कार की डिमांड पूरी नहीं हुई तो दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। इस दौरान दुल्हन हाथों में महेंदी रचाए, सज-धज कर दूल्हे का इंतजार करती रही। जब काफी देर तक दूल्हे की बारात वधू पक्ष के दरवाजे तक नहीं पहुंची तो उन्होंने जानकारी लेने के लिए फोन किया। लेकिन, वर पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वधू पक्ष (bridal party) के लोग थाने पहुंचे और शिकायत की, पुलिस ने बिचौलिए (middlemen) समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला हरिद्वार जिले के ज्वालापुर (Jwalapur) कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला कड़च्छ अहबाबनगर निवासी गुफरान अहमद उर्फ पप्पू ने शिकायत देकर बताया कि उनकी पुत्री सानिया का रिश्ता रईस अहमद पुत्र हबीब अहमद ने हाजी रईस अहमद (शकील अहमद) पुत्र बशीर अहमद निवासी मल्लूपुरा, कोतवाली, मुजफ्फरनगर के पुत्र दानिश अब्बासी से कराया था। तहरीर में बताया गया है कि दोनों की 23 अगस्त 2021 को आशियाना होटल सराय रोड में सगाई हुई थी, जिसमें सोने के आभूषण और लाखों रुपये नगदी भी दी गयी थी।
आरोप है कि बीते 22 जनवरी को रुड़की के एक बैंक्वेट हॉल में दोनों की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही रईस अहमद स्कूटर की मांग करते हुए बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डलवाए। जबकि रईस को नगद 15 लाख रुपये घर बुलाकर दिए। लेकिन रईस अहमद बारात लेकर 22 जनवरी को नहीं पहुंचा तो वधु पक्ष को चिंता हुई। जैसे-जैसे समय गुजरता गया वधु पक्ष की धड़कनें बढ़ती गई। तो बारात के बारे में जानने के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को फोन किया और रईस अहमद उर्फ शकील अहमद से कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इनोवा क्रिस्ट कार चाहिए। मना करने पर रईस ने कहा कि शादी नहीं हो सकती।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि वधु पक्ष की ओर से आरोपी रईस अहमद उर्फ शकील अहमद, उसके पुत्र दानिश अब्बासी, सुहेल उर्फ जुबी, सिंकदर, सद्दाम, नसीर अहमद, अनीश अहमद और बिचौलिया रईश अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, चर्चा है कि दूल्हा ही घर से फरार हो गया है, जबकि कई लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का भी प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।
Uttarakhand: The bride kept waiting while sitting in the mandap, the groom did not reach with the procession, know what is the matter…


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



