उत्तराखंडः शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, जंगल में शव बरामद, गांव में दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बाघ ने ग्रामीण को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि मृतक ग्रामीण रामनगर के चुकुम गांव से सटे जंगल में शौच के लिए गया था। जहां बाघ ने ग्रामीण पर हमला किया और उसे खींचकर जंगल के अंदर तक ले गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिवार और गांव वालों हुई तो इसकी सूचना पुलिस को वन विभाग को दी गई। उसका शव जंगल में बरामद हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग मृतक के परिजनों को मुआवजे की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें -   किचन सिंक में पानी रूकने की वजह से हो रही है परेशानी तो बिना पलम्बर के पाएं तुरन्त निजात

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी।

यह भी पढ़ें -   मुखानी क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440