वास्तु दोष: क्यों सीढ़ियों के नीचे इनका निर्माण करने से मना किया जाता है जानिए वास्तु नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम हिस्सा है। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल रहने के लिए किसी न किसी तरह वास्तु को अवश्य महत्त्व देता है। जानकारों के मुताबिक, हमारे भाग्य निर्माण में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका रही है। ज्योतिष शास्त्री कहते हैं कि, यदि व्यक्ति अपने घर का निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार करें, तो उस परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं यदि घर निर्माण में वास्तु नियमों की अवहेलना की जाए, तो परिवार के सदस्यों को कंगाली और बीमारियां चारों तरफ से घेर लेती है। इसी क्रम में चलिए जान लेते है घर की सीढ़ियों से जुड़े कुछ वास्तु नियम।

घर की सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए?

  • वास्तु अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे खाली जगह पर परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगाना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर की सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी परिवार के लोगों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे परिवार में क्लेश स्थिति उत्पन्न होती है।
  • वास्तु अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर की सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसका प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
  • वास्तु अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे खाली जगह पर कभी शौचालय बनाना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर की सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनाने ओर परिवार में तमाम परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ती रहती है।
  • वास्तु अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे खाली जगह पर मंदिर बनाना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर की सीढ़ियों के नीचे बने मंदिर के ऊपर स्थित सीढ़ियों से चढ़- उतर रहे लोगों के जूतों की धूल मंदिर पर आती यही, इसे देवी-देवताओं का अपमान माना जाता है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आपदा प्रभावित भीमताल में पहुंचे मंत्री कैड़ा, नुकसान का लिया जायजा, डीएम को मुआवजा देने के निर्देश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440