नैनीताल जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण एक मई से होगा शुरू, ऑनलाइन पोर्टल पर करें पहले पंजीकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। नैनीताल जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हो जायेगा। टीका लगवाने के लिये पहले ऑनलाइन में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उक्त जानकारी देते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि एक मई से शुरू होने वाले उक्त आयु के टीकाकरण के लिये विगत बुधवार से टीकाकरण के लिए ऑन लाईन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है।

डीएम ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग लोग अपना वैक्सीनेशन के लिए ऑन लाईन पंजीकरण पोर्टल www.cowin.gov.in पर करें। उन्होंने स्वास्थ्य महकमें के सभी अधिकरियों से कहा है कि एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए प्रचुर मात्रा में निर्धारित वैक्सीन की व्यवस्था शासन स्तर से कर लें, इसके साथ ही वैक्सीनेशन केन्द्रों का चयन कर वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करते हुए पैरामेडिकल स्टॉॅफ की तैनाती भी कर दें।
श्री गर्ब्याल ने जन साधरण से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना टीकाकरण से पूर्व रक्तदान अवश्य करें। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण रक्तकोषों में रक्त की कमी हो सकती है उन्होंने कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों से कहा है कि स्वस्थ होने के 28 दिन बाद अपना प्लाज्मा दान हेतु आपना पंजीकरण नाम, पता, ब्लड ग्रुप, कोविड पॉजिटिव होने की तिथि, वैक्सीनेशन होने की तिथि, मोबाईल नम्बर के सूचनाएं के साथ कराये। उन्होंने कहा कि संक्रमण एवं महामारी के इस दौर में प्लाज्मा डोनेट अवश्य करें। इस कार्य के लिए जनपद नैनीताल का https://tinyurl.com/plasmaDonorNtl पोर्टल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440