हल्द्वानी जेल में कैदियों को लगाई जा रही है वैक्सीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल में जहां आम आदमी को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है वहीं आज जेल में बंद कैदियों को भी वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि नैनीताल जेल में बंद सभी कैदियों को वैक्सीन लग चुकी है। अब हल्द्वानी उप कारागार में भी कैदियों को वैक्सीन लगाना प्रारम्भ कर दिया है।
बताते चले कि हल्द्वानी उप कारागार में वर्तमान में 1450 कैदी हैं। जिनमें से 72 महिला कैदी हैं। जबकि नैनीताल जेल में 155 कैदी हैं। नैनीताल में बाद कैदियों को वैक्सीन लगने के बाद हल्द्वानी उप कारागार में भी शुक्रवार से शुरू कर दिया है। विगत दिनों से प्रारम्भ हुए वैक्सीन कार्य के दूसरे दिन अब तक 360 कैदियों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया कि सभी कैदियों को अगले सप्ताह तक वैक्सीन लग जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दीपक कुमार डॉ. रोहित जोशी, हरीश फर्त्याल, निर्मला जोशी, देवेंद्र फर्त्याल आदि जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440