समाचार सच, हल्द्वानी। सोमवार को वैश्य महिला समिति द्वारा वार्ष्णेय निवास, सावित्री कॉलोनी, बरेली रोड में आठ दिवसीय बहुउद्देशीय निःशुल्क शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न कलाओं में दक्ष बनाना और उनकी छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज को सकारात्मक दिशा देती हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, जिससे बच्चों को नई-नई कलाएं सीखने का अवसर मिलता रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर ऐपण और मेहंदी डिजाइनों की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की पारंपरिक कला है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनोरमा खंडेलवाल और महामंत्री स्नेह लता गुप्ता ने भी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। शिविर के पहले दिन बच्चों को ऐपण और मेहंदी की कला सिखाई गई, जिसे उन्होंने पूरे उत्साह और लगन के साथ सीखा।
इस अवसर पर युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि, जलज वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही समिति की पूर्व कोषाध्यक्ष शशि खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता, प्रियंका वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा गुप्ता, मंत्री ज्योति देवल, सोनी गुप्ता, तृप्ति वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।
आठ दिवसीय यह शिविर आगे भी इसी प्रकार सुचारू रूप से जारी रहेगा, जिसमें बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



