समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वैश्य महिला समिति द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय निःशुल्क शिविर का समापन प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू अधिकारी (अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड) रहीं, जिन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री तनुज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने कहा कि सीमित समय के बावजूद सभी के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जिससे बच्चों को नई-नई विधाओं को सीखने का अवसर मिलेगा।
समिति की महामंत्री स्नेहलता गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में ही प्रतिभागियों ने मेहंदी और ऐपण कला में बेहतर प्रदर्शन किया। कोषाध्यक्ष मनोरमा खंडेलवाल ने भी बच्चों के उत्साह और हुनर की प्रशंसा की। कार्यक्रम में युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल एवं महामंत्री कपिल अग्रहरि की भी उपस्थिति रही।
शिविर में प्रियंका वार्ष्णेय ने बच्चों को मेहंदी की बारीकियां सिखाईं, जबकि रश्मि गुप्ता ने ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया। पूजा गुप्ता ने भी मेहंदी प्रशिक्षण में सहयोग दिया। मेकअप आर्टिस्ट खुशबू गुप्ता ने बच्चों को निःशुल्क मेकअप प्रशिक्षण प्रदान किया और प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता परिणामों में जूनियर मेहंदी वर्ग में कल्पना कुमारी प्रथम एवं कल्पना गुप्ता द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में अंजली गुप्ता ने प्रथम, काव्य गुप्ता ने द्वितीय तथा अंशिका वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में वंशिका वार्ष्णेय प्रथम, नैंसी वार्ष्णेय द्वितीय, परिधि वर्मा तृतीय रहीं, जबकि सृष्टि वार्ष्णेय को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वैश्य महिला समिति की सदस्याओंकृसोनी गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, ज्योति देवल, कमलेश साहू, संगीता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



