वास्तु टिप्स: घर में न रखें पुराने बंद ताले

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर में सुख, शांति और खुशहाली के लिए वास्तु के हिसाब से चीजों की ठीक होना जरूरी होता है। कई बार घर पर बंद पड़ी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती है। वास्तु दोष के कारण घर में पैसा नहीं टिकता है और कोई न कोई बीमार रहता है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इसकी वजह वास्तुदोष भी हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, घर में बंद पड़ी कुछ चीजें घर में अशुभता लाती हैं। इसलिए इन्हें फौरन घर से निकाल देना चाहिए।बंद घड़ियां- घड़ियां आपको जीवन में आगे ले जाती हैं। कहते हैं कि यह आपके बुरे समय को भी टाल सकती हैं। घर में बंद घड़ियां बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ियां भाग्य में कमी लाती हैं और खराब समय खत्म होने का नाम नहीं लेता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

बंद ताले- ताला आपकी बंद किस्मत जगा सकता है और हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है। इसलिए घर में खराब या बंद ताले नहीं रखने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा होने से करियर में बाधाएं आती हैं और शादी-विवाह में भी देरी होती है।

खराब चप्पल व जूते- शास्त्रों के अनुसार, जूते-चप्पल का संबंध संघर्ष से जुड़ा होता है। जीवन में संघर्ष को कम करने के लिए हमेशा साफ और अच्छे जूते-चप्पल पहनने चाहिए। खराब जूते चप्पल को शनिवार के दिन घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

पुराने-फटे कपड़े- कपड़ों का सीधा नाता भाग्य से होता है। इसलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को हमेशा साफ और उपयोगी कपड़े ही पहनने चाहिए। फटे-पुराने कपड़ों को घर से बाहर कर देना चाहिए। कहा जाता है कि पुराने-फटे कपड़े करियर में बाधा डालते हैं।

देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति- शास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र एक समय सकारात्मक ऊर्जा निकालती हैं। लेकिन खंडित मूर्तियों से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए पुरानी और खंडित मूर्तियों का जमीन में दबा देना चाहिए या जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440