हल्द्वानी में चोरी की कार के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी बीच उन्हें लाइन नंबर 8 में एक युवक संदिग्धावस्था में नजर आया शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर वह टूट गया और उसने बताया कि वह कार चोरी करने की फिराक में घूम रहा है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने तीन दिन पूर्व रेलवे बाजार से भी कार में हाथ साफ किया था। पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को अपना नाम दीपक कश्यप पुत्र हरिओम कश्यप, निवासी वार्ड नंबर-1 गांधीनगर बताया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसओ नीरज भाकुनी, एसआई पंकज जोशी, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा, दिलशाद अहमद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   6 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440