हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

खबर शेयर करें

मुखानी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी उड़ाने वाला आरोपी दबोचा

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

दरअसल, आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 2 मार्च से 5 मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। जब वह 5 मार्च को घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थे। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुखानी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्ध की पहचान की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

इसके बाद 13 मार्च को पुलिस टीम ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (25 वर्ष) निवासी चौपला चौराहा दमुवादुंगा, काठगोदाम बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र, पौंची, झुमके, नथ, टीका समेत अन्य आभूषण और 2250 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440