मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। रात के समय ट्रक के अंदर सोते हुए व्यक्तियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 8 जून को कोतवाली ऋषिकेश में सौरभ पाल पुत्र श्री पाल ग्राम कोठियाल सेन थाना चमोली जनपद चमोली ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की बस अड्डा ऋषिकेश के पास रात के समय ट्रक में सोने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनका तथा उनके सहयोगी रमेश का मोबाइल फोन चोरी कर लिया हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 276/2022 धारा-380 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को देकर प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास व्यक्तियों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आज मुखर्जी मार्ग ऋषिकेश से घटना से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र गोठी सिंह निवासी ग्राम बीरो धनपुरा थाना रुद्रप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग को चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक बिनेश कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल सचिन सैनी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440