ग्रामीणों ने पकड़ा तीन चंदन तस्करों को, कब्जे से चंदन के गिल्टे और औजार बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के ग्रामीणों ने तीन चंदन तस्करों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनके कब्जे से चंदन के गिल्टे और औजार बरामद कर तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गौलापार के बसंतपुर निवासी गिरीश चंद्र सुयाल की जमीन पर चंदन के पेड़ हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे जब पेड़ गिरने की आवाज आई तो गिरीश की नींद खुल गई। उसने खिड़की से देखा तो चंदन का पेड़ कटा हुआ दिखा। समीप ही तीन लोग भी खड़े दिखे। इस पर गिरीश ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर चोर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें दबोच लिया गया। बताया जाता है कि इस बीच तस्करों ने ग्रामीणों पर हमला भी बोला। लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे। इसकी सूचना पर पहुंची चोरगलिया थाना पुलिस ने तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से चंदन के गिल्टे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम नरजेश, भोला व विवयेंदर बताये हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने गिरीश के दो पेड़ काट दिये थे। मौके पर एक पेड़ पड़ा हुआ मिला, जबकि एक पेड़ को काटकर उसके दो गिल्टे भी मौके से ग्रामीणों ने बरामद किए। पुलिस तीनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440