समाचार सच, हल्द्वानी। बेरोजगारी के चलते शराब बेचते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
काठगोदाम थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर हाईडिल गेट तिराहे के पास एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक झाड़ियों में शराब छुपा कर बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 10 अध्धे व 42 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ युवक को धर दबोचा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश मौर्य पुत्र लालता प्रसाद निवासी सरदार की कोठी दमुवाढूंगा बताया। युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि लॉकडाउन के चलते कामकाज न मिलने से उत्पन्न हुए आर्थिक संकट के कारण वह इस कारोबार में उतर आया। वह ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, अरविंद कार्की शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










