केदारनाथ धाम में मौसम ने बदली करवट, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें श्रद्धालु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का श्री गणेश हो गया है। 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

विदित हो कि श्री केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। देश एवं विदेश से श्री केदारनाथ धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि श्री केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाए। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

यात्री यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी हेल्थ सेंटर पर जाकर चिकित्सक से परामर्श भी ले सकते हैं। सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित रूप से उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

Weather changed in Kedarnath Dham, devotees should start journey according to weather forecast

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440