गर्मियों में सनबर्न एवं त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या क्या है लाभ

खबर शेयर करें

What are the benefits of applying ice on the face in summer to avoid sunburn and skin related problems?

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बर्फ का उपयोग अक्सर कुछ ठंडा बनाने में ही किया जाता है। लेकिन खाने के बेनिफिट्स होने के साथ ही यह आपकी त्वचा का भी ख्याल रखता है। हालांकि गर्मी में चेहरे पर मात्र कुछ ही देर तक बर्फ लगाने से ही यह चेहरे से संबंधित कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। बर्फ का छोटा-सा टुकड़ा चेहरे पर जादू की तरह काम करता है।

कैसे करें बर्फ से मसाज
बर्फ बहुत ज्यादा ठंडा होता है। ऐसे में सीधे बर्फ को अपने चेहरे पर नहीं लगाएं। उसे कॉटन, पॉलीथिन या मलमल के कपड़े में लपेटकर प्रयोग करें। साथ ही बर्फ को 30 सेकंड से अधिक चेहरे पर नहीं लगाएं।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

आइए जानते हैं गर्मियों के दिनों में चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या-क्या फायदा होगा और किस तरह बर्फ क्यूब से मसाज करके पाएं ग्लोइंग त्वचा

सनबर्न
मौसम बदलता रहता है। कभी धूप एकदम तेज हो जाती है तो कभी एकदम कम। तेज धूप में सनबर्न की समस्या होने लगती है। ऐसे में बाहर जाने से पहले चेहरे पर तुलसी के आइस क्यूब से मसाज करें। इससे सनबर्न नहीं होगा। तुलसी की जगह आप सिर्फ सादे आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

थकान मिटाएं
अक्सर कम्प्यूटर और लैपटॉप पर लंबे वक्घ्त तक काम करने से रात में आंखों में थकान हो जाती है। इसके लिए रात को सोने से पहले 15 सेकंड तक आइस ट्रे में गुलाब जल डालकर जमाई गई आइस क्यूब आंखों पर लगाएं। इससे आंखों को बहुत हद तक आराम मिलेगा। गुलाब जल आइस क्यूब लगाने से डार्क सर्कल भी कम होंगे।

झुर्रियां मिटाएं
अगर आप आंखों के आसपास की झुर्रियों से परेशान हो रहे हैं तो एलोवेरा का आइस क्यूब बेस्घ्ट ऑप्शन है। जी हां, चेहरे पर 15 सेकंड तक आइस क्यूब हल्के हाथों से घुमाते रहें। नियमित रूप से लगाएं। इससे आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा। अगर मौसम ठंडा है तो आप सिर्फ दिन में 12 से 2 बजे के बीच ही लगाएं। ऐसा करने से ठंड नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

पोर्स की समस्या
यदि आपको भी चेहरे पर पोर्स बंद होने से कील मुंहासे होने लगे हैं, तो ऐसे में ककड़ी और नींबू के रस को मिक्स कर आइस क्यूब बना लीजिए। और चेहरे पर 15 सेकंड के लिए नियमित रूप से लगाएं। इससे बंद पोर्स खुलने पर चेहरे पर ग्लो आएगा और फुंसियां भी नहीं होगी।

डार्क सर्कल से निजात
अगर आप डार्क सर्कल की समस्घ्या से जूझ रहे हैं तो रोज आलू के रस, कॉफी या चॉकलेट पाउडर की आइस क्यूब लगाएं। नियमित ऐसा करने से डार्क सर्कल में आराम मिलेगा और धीरे-धीरे ये खत्म हो जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440