किस तरह के होते हैं रविवार के दिन जन्मे लोग, जानने के लिए पढ़ें…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जिन लोगों का जन्म रविवार को होता है दिन के हिसाब से उस का कारक ग्रह है सूर्य माना जाता है। रविवार के दिन जन्मे व्यक्ति का तेज भी सूर्य की तरह ही होता है। इस ग्रह का व्यक्ति के जीवन में बहुत गहरा प्रभाव देखने को मिलता है. यही कारक ग्रह व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित करते हैं।
किस व्यक्ति का कैसा स्वभाव है इसके बारे में जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र का सहारा लिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और कैरियर आदि के बारे में बहुत हद तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिस व्यक्ति का जन्म सप्ताह के सात दिनों में से जिस दिन होता है उस दिन का उसके जीवन पर और उसके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। इसके पीछे का कारण उस दिन के कारक ग्रह को माना जाता है। व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव भी उन कारक ग्रहों के कारण ही देखने को मिलते हैं। आज की इस कड़ी में भोपाल के रहने वाले ज्योतिष व पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें बता रहे हैं रविवार को जन्मे व्यक्ति के बारे में। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

कैसे होते हैं रविवार को जन्मे लोग?

स्वभाव
जिन लोगों का जन्म रविवार को होता है, वे लोग कम बोलने में विश्वास रखते हैं, लेकिन जो भी बोलते हैं सोच-समझकर बोलते हैं। इनकी बातों का सामने वाले पर अलग और गहरा प्रभाव पड़ता है। ये लोग बहुत ज्योदा संवेदनशील होते हैं। यदि किसी बात का बुरा मान जाते हैं तो बहुत दिनों तक उसके बारे में सोचते हैं।

रविवार को जन्मे व्यक्ति दीर्घायु, भाग्यशाली और तेजस्वी होते हैं। ये लोग आस्थावान होते हैं। इसके अलावा इनके परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध होते हैं। इनकी छवि दूसरों से अलग होती है. ये सभी को पसंद आते हैं।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शारीरिक बनावट
रविवार को जन्मे व्यक्ति आकर्षक होते हैं। इनके फीचर्स शार्प और अच्छे होते हैं। दिखने में खूबसूरत होने के कारण ये लोगों को बहुत जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।

सकारात्मक पक्ष
रविवार को जन्मे व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं। हर क्षेत्र में अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं, कठिन परिश्रम से बुलंदियों को छूते हैं। जिसके कारण लोग इन्हे अपना आदर्श मानते हैं।

नौकरी और व्यावसाय
रविवार को जन्मे व्यक्ति विज्ञान, टेक्निकल, आईटी फील्ड, इंजीनियर या मेकैनिक के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

वैवाहिक जीवन
रविवार को जन्मे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। लेकिन कई बार इन्हें अपने पार्टनर पर बहुत गुस्सा आता है। साथ ही ये अपने साथी का सही काम में सहयोग भी करते हैं।

स्वास्थ
इस दिन जन्मे व्यक्ति को गठिया, हाई ब्लड प्रेशर और आंखों संबंधित रोग होने की संभावना रहती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440