राशन कार्ड में जब ‘दत्ता’ की जगह हो गया ‘कुत्ता’, अधिकारी के सामने भौंककर जताया विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में एक 40 साल के शख्स के कुत्ते की तरह भौंकने का वीडियो सामने आया है। वह व्यक्ति एक सरकारी अधिकारी की कार के गेट पास कुत्ते की तरह भौंक रहा है। इसे देखकर अधिकारी समेत आस-पास के लोग भी हैरान रह गए। दरअसल इस शख्स के राशनकार्ड में लिखित उपनाम में दत्ता की जगह कुत्ता हो गया है। इसे सही करवाने के लिए उसने काफी चक्कर लगाए लेकिन जब बात नहीं बनी तो अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह नायाब तरीका चुना।
इस शख्स का नाम श्रीकांत दत्ता है जो बांकुड़ा-2 प्रखंड के बिकना ग्राम पंचायत के केशियाकोले गांव के निवासी है। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत को राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से आरकेएसवाई राशन कार्ड मिला था, लेकिन इसमें उनका उपनाम दत्ता की जगह कुत्ता हो गया है। श्रीकांत दत्ता इस घटना की वजह से काफी शर्मिंदा और बेइज्जत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने राशनकार्ड में अपना नाम बदलवाने के लिए स्थानीय कार्यालय के कई चक्कर काटे। अपने दूसरे डॉक्यूमेंट भी दिखाए, जिनमें उसका सही नाम लिखा हुआ था लेकिन स्टाफ ने नाम सहीं नहीं किया। नाम बदलवाने की शिकायत पर कर्मचारियों की अनदेखी के कारण श्रीकांत को आइडिया सूझा। जब वो स्थानीय बीडीओ कार्यालय पहुंचे तो लोगों के सामने कुत्ते के जैसा व्यवहार करने लगे।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440