नैनीताल पुलिस जहां अपराध पर कड़ा प्रहार कर रही वहीं ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से भर रही है परिवारों की दरार

खबर शेयर करें

While the Nainital police is cracking down hard on crime, it is filling rifts in families through voluntary bureaus.

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में जहां एक ओर अपराधों पर कड़ा प्रहार कर उनकी धरपकड़ कर रही है वहीं परिवारों में आ रही दरार को ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से भरती नजर आ रही है। वर्ष 2023 में पुलिस ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से 277 मामलों का निस्तारण किया वहीं 127 परिवारों को जोड़ने का भी कार्य किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा वर्तमान परिवेश में घरेलू/आपसी विवाद, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक सामंजस्य समस्या, नशाखोरी से उपजे विवाद, मारपीट आदि समाज में बढ़ते अपराध की जटिल पारिवारिक समस्याओं के समाधान हेतु परिवारों में आई दरार को भरने के उद्देश्य से प्रत्येक माह शिक्षाविद, कानूनविद, चिकित्सक, पुलिस के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाती है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पारिवारिक रिश्तों को बिखरने से बचाने हेतु महिला ऐच्छिक ब्यूरो के डॉ0 युवराज पन्त (मनोवैज्ञानिक) /काउन्सलर, डॉ0 प्रभा पन्त (शिक्षाविद) प्रो0 सदस्य एच्छिक ब्यूरो, राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशिएसन हल्द्वानी डॉ0 बहादुर सिंह बिष्ट (समाजशास्त्री) की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो टीम की गोष्ठी आयोजित की गयी।
प्रभारी महिला समाधान केन्द्र हल्द्वानी श्रीमती सुनीता कुंवर द्वारा महिला हेल्प लाईन में कई मामलों का निस्तारण करने के उपरान्त 10 जटिल प्रकरणों को ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष रखा गया। प्रकरणों में एच्छिक ब्यूरो टीम द्वारा 02 मामलों का निस्तारण, 02 मामलों में एफआईआर तथा 06 प्रकरण में ब्यूरो द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सहमति ना बन पाने तथा रिश्ते बचाने के लिए सोच-विचार का समय देते हुए अग्रिम तिथि दी गई।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

ऐच्छिक ब्यूरो/ महिला समाधान टीम के अथक प्रयास से वर्ष 2023 में पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर मेल- मिलाप करवाकर हंसी-खुशी परिवार के साथ रहने के लिये 127 जोड़ों को शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। कुल- 277 मामलों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक तनाव को सुलह समझाईश से बांधने का कार्य महिला ऐच्छिक ब्यूरो टीम एवं महिला समाधान प्रभारी उ0नि0 सुनीता कुॅवर व टीम महिला आरक्षी चम्पा रावत एवं कमला गोस्वामी द्वारा बखूबी से किया जा रहा है। इसके चलते यहां दंपती व पारिवारिक सुलह के लिए पूरी टीम मदद करने के लिए तत्पर रहती है। रिश्तो में दरार पड़ने के मामलों में पीड़ित पक्षों की सतत काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें तनाव मुक्त कर सुलह कराया जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440