क्यों नहीं रात को छत पर कपडे़ सुखाते हैं तो जानिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। बहुत से लोगों की आदत होती है कि शाम में कपडे़ धोकर घर के बाहर छत पर या घर के बाहर गैलरी में सुखने के लिए फैला देते हैं। आजकल के व्यस्त जिन्दगी में तो इसका चलन काफी बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि इससे होने वाले नुकसान के बारे में कभी ध्यान ही नहीं गया है या इस ओर कभी सोचा ही नहीं। लेकिन अब आपको इस बारे में सोचना चाहिए।

रात के समय घर के बाहर गीले कपड़े
दरअसल चीन के वास्तु विज्ञान फेंगशुई में रात के समय घर के बाहर गीले कपड़े सुखाने को अशुभ फलदायी कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

रात में सुखाए गए कपड़े
फेंगशुई के नियमों के अनुसार इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। रात में सुखाए गए वस्त्रों को धारण करने से बीमार होने की आशंका रहती हैं।

दिन में क्यों सुखाएं कपड़े?
इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण यह माना जा सकता है कि दिन के समय सूर्य की रोशनी रहती है। सूर्य की रोशनी को नकारात्मक उर्जा को सोख लेने वाला माना गया है। सूर्य की रोशनी में फैलाए गए वस्त्र संक्रमण मुक्त माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

रात में रहता है यह खतरा
लेकिन रात के समय चन्द्रमा की शीतलता में वस्त्रों में छुपे संक्रमण फैलाने वाले तत्व नष्ट नहीं हो पाते हैं। इसलिए फेंगशुई में कहा जाता है कि रात के समय घर के बाहर कपड़े नहीं सुखाने चाहिए।

ये भी जान लीजिए
अगर आपके घर में बडे़ बुजुर्ग होंगे तो शायद आपने उनसे सुना भी होगा कि एक बार कपडे़ को धूप दिखादो, चाहे वो कपड़े रात में सुखाए ही क्यों न गए हों। बुजुर्गाे के ऐसा कहने का उद्देश्य भी यही होता है कि वस्त्र संक्रमण रहित हो जाए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440