पद यात्राओं के माध्यम से जनता की आवाज को करेंगे बुलंद: पटेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल छिम्बाल के नेतृत्व में स्वराज आश्रम में हल्द्वानी विधानसभा के कार्यकर्ताओ/पधाधिकरियो की एक बेठक आयोजित की गई। बेठक में मौजूद एआईसीसी से नियुक्त परेवेक्षक मनोज सिंह पटेल ने सबसे पहले एआईसीसी द्वारा नए टास्क के विषय मे कार्यकर्ताओ को विस्तार से बताया, पटेल ने बताया की विधानसभा में आने वाले प्रत्येक वार्ड में 100 लोगों की सूची तैयार करनी होगी, सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा आवश्यक रूप में लगाना होगा। पदयात्राओं के माध्यम से जनता की आवाज को बुलंद करना होगा। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्बाल, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, एनबी गुणवंत, हुकुम सिंह कुवंर, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल ने कहा की जो भी कार्यक्रम एआईसीसी द्वारा बनाए गए हैं निश्चित रूप से पार्टी संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होंगे, मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परवेक्षक मनोज पटेल को विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा बताये गए कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर सफल बनायेंगे।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

प्रदेश महासचिव गोविंद बिष्ट, सचिव मयंक भट्ट, महानगर महामंत्री दीप पाठक, सतनाम सिंह, संदीप भेसौड़ा, गुरप्रीत प्रिंस, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट, संजय बिष्ट ने कहा कि हम सब को पार्टी के एजेण्डे पर काम करना चाहिए। वार्ड अध्यक्ष मीनाक्षी नयाल, सरस्वती देवी, मोनिका सती, अनिता बिष्ट, भगवती जोशी, पुष्पा संभल, अलका आर्य, कमला देवी, आशा आर्या, विमला सांगुड़ी, पुष्पा नेगी, गोविंदी पांडे ने महिलाओं को संगठन और सरकार में और अधिक जिम्मेदारी देने की बात करते हुए कहा कि 100 कार्यकर्ताओ को जोड़ने वाली भूमिका में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में नजर आयेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ भट्ट, महानगर उपाध्यक्ष ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सजवाण, नेत्रबल्लभ जोशी, प्रेम बिष्ट, शोऐब तयैब, सालिम, अबरार, सरफराज, संजय रावत, मनीष पांडे, प्रदीप बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, देवेन्द्र नेगी, रविंद्र बिष्ट, आशीष कुड़ाई, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, नितिन भट्ट सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440